दिल्ली में 7 फरवरी को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई आशीता चंदक नामक 8 महीने की गर्भवती महिला का तत्काल सिजेरियन सेक्शन कर बच्ची का जन्म करवाया गया। 'टीओआई' के अनुसार, डॉक्टरों ने 13-फरवरी को आशिता को ब्रेन डेड घोषित कर दिया और परिवार की सहमति से उनकी दोनों किडनियां, लिवर व कॉर्निया दान कर दिए।