inshorts

बार-बार चक्कर आना वर्टिगो का हो सकता है लक्षण, जानें क्यों नहीं करना चाहिए नज़रअंदाज़

डॉक्टर अनिर्बन बिस्वास के मुताबिक, बार-बार चक्कर आना वर्टिगो बीमारी का संकेत हो सकता है जो एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। यह बीमारी माइग्रेन, गर्दन की नसों पर दबाव या कान के अंदरुनी हिस्से में समस्या के चलते हो सकती है। बकौल डॉक्टर, सही समय पर इलाज ना करने पर ये डिप्रेशन और याददाश्त की कमज़ोरी का कारण बन सकती है।