बार-बार थकान, भूख और मूड स्विंग्स? डॉक्टर ने बताई इसके पीछे की असली वजह
फिजिशियन डॉ. वैभव कपूर के मुताबिक, बार-बार थकान, भूख लगना और मूड स्विंग्स की वजह अधिक चीनी का सेवन हो सकता है। चाय-बिस्किट, कॉफी और मीठे स्नैक्स थोड़े समय के लिए ऊर्जा देते हैं, लेकिन इसके बाद शरीर में ऊर्जा तेज़ी से गिरती है। उन्होंने एनर्जेटिक रहने के लिए चीनी कम और प्रोटीन अधिक लेने की सलाह दी है।