केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उद्योग से जुड़े लोगों से कहा है कि जीएसटी और अन्य टैक्सों में कटौती की मांग बार-बार मत करिए। गडकरी ने कहा, "बिना टैक्स के हम सरकार नहीं चला पाएंगे।" बकौल गडकरी, फिलहाल भारत में लॉजिस्टिक्स लागत 14-16% है लेकिन अगले 2 वर्षों में इसे घटाकर 9% तक लाया जाएगा।