inshorts

बार बार लगती है भूख तो अपनाएं ये 7 हेल्दी स्नैक्स, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट ने बताए फायदे

गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने बार-बार भूख लगने पर कुछ हेल्दी स्नैक्स का सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि रोस्टेड चने, एयर पॉप्ड पॉपकॉर्न, ड्राई फ्रूट्स और नट्स, एडामेम, ग्रीक योगर्ट और बेरीज़, सीड्स, सब्ज़ियों की स्टिक्स व ह्यूमस का सेवन करें। सेठी ने बताया कि बार-बार भूख लगने पर रोस्टेड चने बहुत लाभकारी हो सकते हैं।