बारामूला (जम्मू-कश्मीर) के उरी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक एसयूवी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई जिसमें एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में एक 11-वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के समय परिवार एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।