बारिश के कारण ब्रिसबेन टेस्ट के पहले दिन केवल 13.2 ओवर का हुआ खेल, ऑस्ट्रेलिया 28/0 पर

ऑस्ट्रेलिया व भारत के बीच ब्रिसबेन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण केवल 13.2 ओवर का खेल हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरान बिना विकेट खोए 28 रन बनाए। पहले दिन कम ओवर खेले जाने के कारण अब बाकी दिनों का खेल जल्दी शुरू होगा और हर दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे।