भारी बारिश के कारण मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित केदारेश्वर महादेव मंदिर में झरना ओवरफ्लो हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। झरने के उफान में आने से केदारेश्वर महादेव मंदिर का पूरा परिसर पानी से लबालब भर गया है जिसके चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।