बारिश के पानी में बहकर दिल्ली में खुले नाले में गिर गया युवक, भयावह वीडियो आया सामने
महरौली (दिल्ली) में मंगलवार को तेज़ बारिश के बीच एक युवक बरसाती पानी के तेज़ बहाव में बहते हुए खुले नाले में गिर गया जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स युवक को पकड़ने की कोशिश करता दिखा लेकिन वह बहाव में युवक का हाथ नहीं पकड़ पाया। युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।