बारिश के बाद बेंगलुरु की सड़कों पर दिखे रहस्यमयी सफेद झाग, वीडियो आया सामने

बेंगलुरु (कर्नाटक) में शनिवार को हुई भारी बारिश और आंधी के बाद शहर की कुछ सड़कों पर रहस्यमयी सफेद झाग दिखाई दिए जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने झाग की वजह को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए। कुछ लोगों ने इसे पेड़ों से गिरे फूलों और बारिश के पानी का रिएक्शन बताया है।