बारिश से प्रभावित रहा गाबा टेस्ट का तीसरा दिन, ऑस्ट्रेलिया से 394 रन पीछे है भारत

गाबा टेस्ट का तीसरा दिन बारिश से प्रभावित रहा व खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में 51/4 का स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया से 394 रनों से पीछे है। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 445-रन पर ऑल-आउट किया। जसप्रीत बुमराह ने 6 जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ऐलेक्स कैरी ने 70-रन बनाए।