ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगाने में मदद कर सकती है AI: स्टडी

लैंसेट में प्रकाशित स्वीडन के एक परीक्षण के अनुसार, एआई की मदद से ब्रेस्ट कैंसर का जल्दी पता लगाया जा सकता है। स्टडी में, 40-74 वर्षीय 1,00,000 से अधिक महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों की जांच के लिए एआई का इस्तेमाल किया जिसमें पता लगा कि स्टैंडर्ड मैथड (5/1000 महिलाएं) के मुकाबले एआई ने ज़्यादा (6.4/1000) मामले डिटेक्ट किए।