अमेरिका के टेक्सस में रहने वाली 36-वर्षीय एलिसे ओगलेट्सी ने ब्रेस्ट मिल्क डोनेट करने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। एलिसे ने ज़रूरतमंद बच्चों के लिए 2,600 लीटर से अधिक ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले उन्होंने 2014 में 1,569.79 लीटर ब्रेस्ट मिल्क दान कर रिकॉर्ड बनाया था। वह मदर्स मिल्क बैंक में यह डोनेशन करती हैं।