भारत में महिलाएं स्वेच्छा से लेक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर में ब्रेस्ट मिल्क डोनेट कर सकती हैं जिसके लिए सरकार की ओर से कुछ दिशा-निर्देश हैं। ब्रेस्ट मिल्क का इस्तेमाल व्यावसायिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता। वहीं, रोज़ाना शराब पीने वाली, तंबाकू खाने, धूम्रपान करने, एचआईवी संक्रमित, हेपेटाइटिस बी व सी से ग्रसित महिलाएं ब्रेस्ट मिल्क डोनेट नहीं कर सकतीं।