डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया है, "ब्रेस्ट मिल्क में मेलाटोनिन हार्मोन होता है जो स्लीप साइकल को रेगुलेट करता है।" उन्होंने कहा, "ऑक्सीटोसिन मां-बच्चे के बॉन्ड को बढ़ाता है जबकि बीटा-एंडोर्फिन प्राकृतिक दर्द निवारक होता है।" बकौल डॉक्टर, थायरॉयड हार्मोन बच्चे के विकास में मददगार है और वज़न नियंत्रित करने में सहायक लेप्टिन हार्मोन से बच्चों को भूख लगती है।