ब्रिसबेन टेस्ट का चौथे दिन का खेल खत्म, बुमराह-आकाशदीप की पार्टनरशिप से टला फॉलो ऑन
ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में भारत ने ब्रिसबेन टेस्ट में अपनी पहली पारी में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 252/9 का स्कोर बनाया। भारत ने जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की 39* रन की साझेदारी से फॉलो-ऑन टाल दिया। इससे पहले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने क्रमशः 84 और 77 रन बनाए।