ब्राज़ील के दंपति ने बनाया सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने का विश्व रिकॉर्ड
ब्राज़ील के एक दंपति ने सबसे लंबे समय तक शादीशुदा रहने वाले जोड़े के रूप में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। मैनोएल एंजेलिम डिनो (105) और उनकी पत्नी मारिया (101) की शादी 1940 में हुई थी और उनकी शादी को 84 वर्ष से अधिक हो चुके हैं। दंपति के 55 पोते-पोतियां व 54 परपोते-परपोतियां हैं।