ब्लिंकिट ने '10 मिनट में डिलीवरी' हटाकर अपना टैगलाइन रखा- 'दरवाज़े पर पहुंचेंगे 30,000+ उत्पाद'

इटरनल के स्वामित्व वाली ब्लिंकिट ने अपना '10 मिनट में डिलीवरी' वाला टैगलाइन बदलकर अब '30,000 से अधिक उत्पाद आपके दरवाज़े पर पहुंचेंगे' कर दिया है। गौरतलब है, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर सरकार के हस्तक्षेप के बाद यह फैसला लिया गया। दस मिनट में डिलीवरी वाले दावे को लेकर दिसंबर 2025 में गिग कर्मियों ने हड़ताल की थी।