बच्चे का आधार नहीं कराया अपडेट? फ्री बायोमेट्रिक अपडेट के लिए बचे अब सिर्फ 4 दिन
7 से 15 साल के बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फिलहाल 30 सितंबर तक मुफ्त है। इसके के बाद बायोमेट्रिक अपडेट के लिए ₹125 शुल्क देना होगा। इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो जैसी जानकारी अपडेट की जाती है। जिन बच्चों का अपडेट बाकी है उनके अभिभावक आधार सेंटर या स्कूल कैंप में इसे करा सकते हैं।