ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतने के बाद कप्तान दीपिका ने की रोहित की आइकॉनिक वॉक की नकल
भारत ने कोलंबो (श्रीलंका) में खेला गया महिला टी-20 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप नेपाल को 7 विकेट से हराकर जीत लिया है। ट्रॉफी लेने के बाद भारतीय कप्तान टीसी दीपिका का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टी20 वर्ल्ड कप 2024 की आइकॉनिक वॉक की नकल करते हुए दिख रही हैं।