ब्लॉक डील के बाद 8.5% गिरे ईज़मायट्रिप के शेयर, प्रमोटर ने बेची ₹176 करोड़ की हिस्सेदारी

ईज़मायट्रिप में बुधवार को ब्लॉक डील हुई जिसके ज़रिए प्रमोटर ने ₹176.5 करोड़ की हिस्सेदारी बेच दी। इसके तहत 4.6 करोड़ शेयर बेच गए जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का 2.6% हिस्सा है। यह पूरा ट्रांज़ैक्शन ₹38 प्रति शेयर के भाव से किया गया। इस डील के बाद कंपनी के शेयरों में सुबह 8.5% से अधिक की गिरावट आई।

Load More