महंगाई के दबाव के बावजूद ब्लैक फ्राइडे 2026 को अमेरिका में रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 5.8% बढ़ी है। मास्टरकार्ड स्पेंडिंग पल्स के अनुसार, ऑनलाइन खर्च 13.4% और स्टोर बिक्री 3.8% बढ़ी है। इलेक्ट्रॉनिक्स व सॉफ्टवेयर सेगमेंट में 7.9% उछाल आया, जबकि ग्राहकों ने सोच-समझकर और ज़रूरत के मुताबिक कम कीमत वाले ऑफर्स पर अधिक ध्यान दिया है।