बिल्कुल असली अंदाज़ में हो रही है Amazon की फेक डिलीवरी, जानें कैसे

रेडिट पर एक यूज़र ने बताया है, "एक शख्स Amazon डिलीवरी पर्सन बनकर ₹699 का COD लेकर आया, मैंने कुछ भी ऑर्डर नहीं किया था...मैं संशय में थी...पार्सल में नाम, पूरा पता और फोन नंबर लिखा था।" उन्होंने बताया, "पैकेज खोला, अंदर एक सस्ता चारकोल फेस मास्क था...इसकी कीमत ₹20 रही होगी...Amazon ऑर्डर्स में चेक किया...कुछ भी नहीं था।"