inshorts

MP के गर्ल्स हॉस्टल में भूत की दहशत, रातों-रात 35 छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास

बालाघाट (एमपी) के आमगांव स्थित सांदीपनि स्कूल परिसर के बालिका छात्रावास में भूत-प्रेत की अफवाह और दहशत से करीब 35-छात्राओं के छात्रावास छोड़कर घर जाने का मामला सामने आया है। छात्राओं ने अजीब आवाजें सुनाई देने और डर लगने की शिकायत की। प्रिंसिपल ने छात्रावास में भूत-प्रेत जैसी बात से इनकार किया और करीब 25-छात्राओं के जाने की जानकारी दी।