बालाजी नमकीन में 7% हिस्सा खरीदेगी अमेरिकी कंपनी, ₹2500 करोड़ में डील करेगी पक्की
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक बालाजी वेफर्स में 7% हिस्सेदारी खरीदने वाली है। डील की कीमत करीब ₹2,500 करोड़ बताई जा रही है जिससे कंपनी की कुल वैल्यू करीब ₹35,000 करोड़ आंकी गई है। कंपनी के एमडी चंदू विरानी ने बताया कि कंपनी आगे और हिस्सा नहीं बेचेगी बल्कि IPO लाने पर विचार कर सकती है।