एक रिपोर्ट के मुताबिक, भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ बेल्जियम के एंटवर्प शहर में रह रहा है। 'असोसिएटेड टाइम्स' ने बताया कि भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम के अधिकारियों से चोकसी के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है। वहीं, भारतीय अधिकारियों की ओर से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई।