बॉल टेंपरिंग पर एक और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का खुलासा, बोला- अंगूठे पर चिपकाता था सैंडपेपर
उस्मान ख्वाजा के बाद एक और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टुअर्ट मैकगिल ने खुलासा किया है कि वह मैचों के दौरान बॉल टेम्परिंग (गेंद से छेड़छाड़) के लिए अपने अंगूठे पर सैंडपेपर का टुकड़ा चिपकाते थे। उन्होंने बताया कि टी ब्रेक के बाद गेंद को खुरचकर सैंडपेपर फेंक देते थे। मैकगिल के मुताबिक, उनके करियर के दौरान बॉल टेम्परिंग आम थी।