बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव से निकला पनामा, चीन ने US को ठहराया ज़िम्मेदार
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से बैठक के बाद मध्य अमेरिकी देश पनामा के राष्ट्रपति जोस राउल मुलिनो ने गुरुवार को चीन के बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से निकलने की घोषणा की। चीन ने अमेरिका को इसका ज़िम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वह अमेरिका द्वारा पनामा में बीआरआई को दबाव से खत्म किए जाने का विरोध करता है।