हाथरस (यूपी) में जयमाला के बाद दूल्हे ने दहेज में तय बाइक की मांग कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर उसने दुल्हन और उसके पिता को थप्पड़ जड़े। विवाद के बाद पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया है। दुल्हन ने दूल्हे और उसके दोस्त पर अगले दिन कमरे में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है।