बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप गौतम पर एक किसान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने बिजली बिल गलत तरीके से बढ़ा दिया है। किसान के मुताबिक, अभियंता ने बिल सही करने के लिए उसकी पत्नी को भेजने की मांग की। अभियंता ने किसान से कहा, "तुम्हारी बीवी सुंदर है...उसे लेकर आओ...बिल ठीक कर देंगे।"