inshorts

बोल्ड आउट हुए राशिद खान एशिया कप में मांगने लगे DRS, अंपायर भी रह गए हैरान

एशिया कप-2025 में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान बोल्ड आउट होने के बाद डीआरएस मांगने लगे जिससे अंपायर भी हैरान हो गए। दरअसल, राशिद के पैड से टकराकर गेंद स्टंप पर लगी थी लेकिन बोल्ड आउट होने से अनजान राशिद बैट से डीआरएस मांगने लगे। श्रीलंका ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया।