यूपी में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में सुमित और प्रियांशु नाम के दो दोस्तों के शव गांव के जंगल में पेड़ से लटके मिले। दोनों मंगलवार सुबह घर से निकले थे और देर रात नहीं लौटे। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले में हत्या या आत्महत्या की जांच जारी है।