बालेन शाह का U-Turn, पहले कहा- विदेश मंत्री से नीचे किसी से नहीं मिलूंगा, अब राजदूत से मिलने को तैयार
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अब तक किसी भी देश के विदेश मंत्री से नीचे की रैंक के राजदूत से अकेले में बैठक करने से इनकार करते आए हैं। हालांकि, अब वह इस नियम में बदलाव करने वाले हैं। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, वह इस हफ्ते भारत और चीन के राजदूतों के साथ अलग-अलग बैठकें करने वाले हैं।