inshorts

बाल-बाल बचे BJP सांसद बलूनी, सामने भरभराकर गिरा पहाड़; वीडियो शेयर कर दिखाए हालात

उत्तराखंड में कई जगह लैंडस्लाइड की खबरों के बीच बीजेपी सांसद अनिल बलूनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह एक हाईवे पर भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचते दिख रहे हैं। उनके सामने ही पहाड़ का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना के दौरान किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।