बाल-बाल बचे MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, ट्रक ने उनकी कार को पीछे से मारी टक्कर

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर से भोपाल लौटते समय गुरुवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। पटवारी की कार को पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्होंने X पर लिखा, "ईश्वर की कृपा से मैं, मेरा पूरा स्टाफ व ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं...कोई जनहानि नहीं हुई।"