बिलियनेयर गौतम अदाणी ने छोटे बेटे जीत अदाणी की शादी के मौके को यादगार बनाने के लिए समाज सेवा के तौर पर ₹10,000 करोड़ दान करने का एलान किया है। अदाणी समूह की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "इस दान का बड़ा हिस्सा स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया जाएगा।"