बिलियनेयर्स भूल जाते हैं कि जॉब से घर-खर्चा चलता है: Meta AI में छंटनी के बाद कर्मचारी
मेटा अपनी सुपरइंटेलिजेंस लैब्स एआई यूनिट से लगभग 600 लोगों की छंटनी कर रही है जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर लोग अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं। 'ब्लाइंड' (वेरिफाइड प्रोफेशनल्स के लिए एक कम्युनिटी) पर मेटा के एक कर्मचारी ने कहा, "बिलियनेयर्स भूल जाते हैं कि लोगों का जॉब से ही घर-खर्चा चलता है।"