बिल्ली क्यों करती है 'म्याऊं म्याऊं'? वैज्ञानिकों ने लगाया पता

साओ पाउलो यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने 38 पालतू बिल्लियों पर स्टडी की है। इसमें पाया गया कि बिल्लियों को खाने की खुशबू आई लेकिन खाना नहीं मिल रहा था तो इंसान की मौजूदगी में वे ज्यादा म्याऊं करने लगीं। इंसान के आसपास बिल्लियों ने 86 बार म्याऊं किया जिससे पता चला कि वे ध्यान खींचने के लिए ऐसा करती हैं।