वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने 'पाकिस्तान 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान लेने वाला है' सवाल पर कहा है कि यह सार्वजनिक स्रोत से मिली सूचना है। उन्होंने कहा, "यह बिल्ली और चूहे का खेल है जो चलता रहेगा।" बकौल सिंह, भारत को ऐसी स्थिति में पहुंचना होगा जहां दुनिया उसकी तकनीक को फॉलो करे।