inshorts

बॉलीवुड लव जिहाद फैला रहा है, इस पर रोक लगनी चाहिए: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

हरिद्वार में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा है कि बॉलीवुड लव जिहाद फैला रहा है। उन्होंने अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'पीके' का नाम लेते हुए इसे लव जिहाद का प्रचार बताया। अनिरुद्धाचार्य ने भारत की शिक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि बच्चों को राम और भरत जैसे आदर्श चरित्रों के जीवन मूल्यों की शिक्षा भी दी जानी चाहिए।