ब्लास्ट के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 और 4 पर एंट्री और एक्जिट किया गया बंद
दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में जोरदार धमाका होने के बाद पुलिस ने लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 और 4 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो की बाकी सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। हादसे में 8 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर है।