ब्लास्ट से पहले उमर ने कहां गुज़ारी रात, कहां लगाए चक्कर?...50 CCTV फुटेज ने डिकोड कर दिया रूट
पुलिस को दिल्ली ब्लास्ट के मास्टरमाइंड आतंकी डॉक्टर उमर की गतिविधियों की ट्रेल मिल चुकी है। जांच एजेंसियों ने 50+ जगहों के CCTV फुटेज खंगाले हैं जिनमें उसकी गाड़ी की मूवमेंट दर्ज है। जांच के मुताबिक, धमाके से पहले उमर मेवात गया था जिसके बाद वह दिल्ली लौटा और रास्ते में ढाबे पर रात गुज़ारी व कार में ही सोया।