बिलासपुर में इंदौर जैसे हालात, 59 वार्डों में नालियों में डूबीं पेयजल की पाइपलाइनें
बिलासपुर के 59 वार्डों में पानी की पाइपलाइनें नालियों और नालों से होकर गुजर रही हैं। इससे मलमूत्र मिश्रित पानी लोगों तक पहुंच सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति डायरिया और उल्टी-दस्त जैसी जलजनित बीमारियों के लिए खतरनाक है। तालापारा और तारबाहर क्षेत्रों में पहले भी इसके मामले दर्ज हो चुके हैं।