बिलकिस बानो गैंगरेप केस में सुप्रीम कोर्ट ने 2 दोषियों को दी ज़मानत

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के बिलकिस बानो गैंगरेप केस में दो दोषियों की उम्र कैद की सज़ा पर रोक लगा दी है। उन्हें कोर्ट ने ज़मानत भी दे दी है। इस फैसले में उनके 17 साल से अधिक समय जेल में बिताने और एक दोषी के गंभीर रूप से विकलांग होने को राहत का आधार बनाया गया है।