उत्तर प्रदेश के बहराइच में दूल्हे अब्दुल कलाम ने बुलडोजर पर सवार होकर बलरामपुर स्थित ससुराल तक बारात निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली इस अनोखी बारात को देखने के लिए रास्तेभर भीड़ जुटी। लोगों ने वीडियो बनाए। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन को कार से घर लाया।