बेलराइज़ इंडस्ट्रीज़ के संस्थापक श्रीकांत बडवे बने बिलियनेयर

बेलराइज़ इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के शेयर ₹164.6 के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद कंपनी के फाउंडर व एमडी श्रीकांत बडवे बिलियनेयर बन गए हैं। इस ऑटोमोटिव पार्ट्स निर्माता कंपनी में बडवे की 59.56% हिस्सेदारी है जो लगभग 53 करोड़ शेयरों के बराबर है। फर्स्ट-जेनरेशन ऑन्ट्रेप्रेन्योर बडवे ने 1988 में इस कंपनी की स्थापना की थी।