नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद बिहार के नवादा ज़िले के राजकुमार मांझी नामक शख्स ने बताया कि घटना में उसकी पत्नी व 10 वर्षीय बेटी की मौत हो गई है। राजकुमार मांझी ने कहा, "भगदड़ में मेरा बेटा (8) बच गया। उसे किसी ने बचा लिया लेकिन वह लापता है। मैं उसे ढूंढ रहा हूं।"