दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (काफ स्ट्रेन) के कारण बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाज़ी करते समय चोट लगी थी। बावुमा ने पहली पारी में नाबाद 68 रन बनाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में एडेन मार्करम टीम की कप्तानी कर सकते हैं।