बिशप ने ट्रंप से कहा- गे, लेस्बियन और गरीब अप्रवासियों पर दया दिखाइए; उन्होंने दिया जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की प्रेयर सर्विस के दौरान बिशप मैरियन एडगर बुडे ने ट्रंप से अपील करते हुए कहा कि वह गरीब अप्रवासियों, गे, लेस्बियन और ट्रांसजेंडर बच्चों के प्रति दया दिखाएं। बिशप ने कहा, "ये लोग डरे हुए हैं।" ट्रंप ने इस पर कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह अच्छी प्रेयर सर्विस थी, रेडिकल लेफ्ट, ट्रंप हेटर।"