एक कर्मचारी ने बॉस द्वारा मौखिक रूप से सैलरी बढ़ाने का वादा करने के बाद ₹26 लाख/वर्ष वाली नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया। एक महीने बाद बॉस ने हाइक देने से इनकार कर दिया। आउटकम स्कूल के संस्थापक अमित शेखर ने अपने छात्र संग हुई यह घटना शेयर करते हुए कहा, "सबक: विश्वास ज़रूरी है...लेकिन डॉक्यूमेंटेशन सुरक्षा कवच जैसा है।"